‘बीटिंग द रिट्रीट’ के साथ गणतंत्र दिवस समारोह का हुआ समापन
ऐतिहासिक विजय चौक पर सोमवार को शानदार भारतीय पारम्परिक धुनों के साथ ‘बीटिंग द रिट्रीट’ समारोह का आयोजन हुआ.
बीटिंग द रिट्रीट समारोह चार दिवसीय गणतंत्र दिवस समारोहों के अंत का प्रतीक होता है. इस कार्यक्रम में 26 प्रस्तुतियों ने दर्शकों को रोमांचित किया. कार्यक्रम में सेना, नौसेना और वायुसेना के बैंड ने दर्शकों के लिए संगीतमय प्रस्तुति पेश की.
समारोह में पुलिस और केंद्रीय सुरक्षाबल के बैंडों ने भी हिस्सा लिया. इस वर्ष सेना के 18 बैंड, 15 पाइप्स और ड्रमबैंड ने कार्यक्रम में भाग लिया. इसके साथ ही नौसेना और वायु सेना के एक-एक बैंड इस कार्यक्रम का हिस्सा बने.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें