पश्चिम बंगाल: मुर्शिदाबाद में रेलिंग तोड़ नहर में गिरी बस; 4... - CG Sandesh

पश्चिम बंगाल: मुर्शिदाबाद में रेलिंग तोड़ नहर में गिरी बस; 40 की मौत

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में सोमवार को एक बस भीषण हादसे का शिकार हो गई. इस दुर्घटना में 40 यात्रियों की मौत की आधिकारिक पुष्टि हुई है. यात्रियों से भरी बस पुल की रेलिंग तोड़कर घोगरा नहर में गिर गई.

पुलिस का कहना है कि हादसे का शिकार हुए कुछ लोगों की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई. घायलों को यहां के मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने बताया कि यह हादसा दौलताबाद थाना क्षेत्र अन्तर्गत बलीरघाट में सुबह छह बजे हुआ. यह बस नदिया जिले के शिकारपुर से मालदा जा रही थी. हादसे के वक्त ज्यादातर यात्री नींद में थे, जिसके  चलते   इतने बड़े स्तर पर मौतें हुई हैं. स्थानीय लोगों ने दावा किया कि बस में करीब 50-60 यात्री सवार थे. हालांकि, बस में यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या के बारे में कोई भी अधिकारिक आंकड़ा जारी नहीं किया गया है.

हादसे के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी घटना स्थल का जायजा लेने पहुंचीं. घटनास्थल पर पहुंची मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने संवाददाताओं से कहा कि बस के ड्राइवर ने लापरवाही की होगी और कोहरा भी छाया हुआ था. स्थानीय लोगों ने दावा किया कि बस में करीब 60 यात्री सवार थे. हालांकि, आधिकारिक रूप से यात्रियों की संख्या की पुष्टि नहीं हो पायी है. राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी ने दुर्घटना में लोगों के मरने पर शोक प्रकट किया और शोकसंतप्त परिवारों से अपनी संवेदना प्रकट की.


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें