पाक पर बरसे राजनाथ सिंह, कहा विन्रमता और शालीनता की सीमा है - CG Sandesh

पाक पर बरसे राजनाथ सिंह, कहा विन्रमता और शालीनता की सीमा है

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि भारत हमेशा से पड़ोसी देशों के साथ मैत्रीपूर्ण और मधुर संबंधों का इच्छुक रहा है। उन्होंने कहा कि भारत, पाकिस्तान के साथ अच्छे रिश्ते चाहता है। वे पीजीआई चंडीगढ़ में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे. केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि पाकिस्तान लगातार संघर्षविराम का उल्लंघन कर रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जवान पाकिस्तान को माकूल जवाब दे रहे हैं।

जम्मू-कश्मीर की सीमा पर पाकिस्तानी गोलीबारी पिछले कुछ हफ्तों में बढ़ गई है। राज्य पुलिस के अनुसार 18 जनवरी से हुए संघर्ष विराम के उल्लंघन में सीमावर्ती इलाकों में 14 लोगों की मौत हो चुकी है। पाकिस्तानी सैनिकों ने राजौरी जिले में मोर्टार दागे और गोलीबारी की। इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

गृहमंत्री ने कहा कि तीन-चार दिनों पहले पाकिस्तान रेंजर्स ने हमारे बीएसएफ के महानिदेशक के साथ फ्लैग मीटिंग की। रेंजर्स ने भरोसा दिया था कि संघर्ष विराम का उल्लंघन नहीं होगा। इसके बावजूद वह संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है।

उन्होंने कहा, मैं सिर्फ यह कहना चाहता हूं कि हमारी विन्रमता और शालीनता की सीमा है और हम सभी पडोसियों के साथ अच्छे संबंध बरकरार रखना चाहते हैं। भारत अब कमजोर देश नहीं है। भारत अब एक शक्तिशाली देश बन चुका है।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें