विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का सऊदी अरब दौरा - CG Sandesh

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का सऊदी अरब दौरा

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज मंगलवार को तीन दिन की यात्रा पर सऊदी अरब पहुंचीं। सउदी अरब के अधिकारियों और भारतीय राजदूत जावेद अहमद ने सुषमा स्‍वराज का रियाद हवाई अड्डे पर स्‍वागत किया। इसके बाद विदेश मंत्री ने रियाद में भारतीय समुदाय को संबोधित किया।
इस अवसर पर सुषमा स्वराज ने कहा कि आज भारत जब बोलता है, तो दुनिया गौर से सुनती है। विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज आज सऊदी अरबि‍या के नेताओं से आपसी द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेंगी। सुषमा स्‍वराज सऊदी अरब में होने वाले प्रतिष्ठित जनद्रियाह महोत्‍सव के उद्घाटन समारोह में भी भाग लेंगी। इसलिए भारत को सम्‍मानि‍त अतिथि का दर्जा दिया गया है। इस महोत्‍सव में इंडिया पवेलियन अपने देश के संस्‍कृतिक विरासत और आधुनिक छवि दोनों की झलक वहां के लोगों तक पहुंचाएंगें।
सऊदी अरब के तीन दिवसीय दौरे पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का रियाद में किया गया भव्य स्वागत,  सुषमा स्‍वराज सऊदी अरब में होने वाले प्रतिष्ठित जनाद्रियाह महोत्‍सव के उद्घाटन समारोह में लेंगी भाग, भारत को इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि का दर्जा मिला

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें