तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को मारी जोरदार टक्कर,... - CG Sandesh

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को मारी जोरदार टक्कर, सभी की मौत

रायगढ़ । जिले से हादसे की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहाँ आज दोपहर हुए सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई है। घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। घटना बरमकेला थाना क्षेत्र के सारंगढ-बरमकेला मार्ग की है।

मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह थाना सारंगढ़ ग्राम मल्दा निवासी नीलांबर बरिहा 26 वर्ष, दीनबंधु बरिहा 30 वर्ष और चंद्रसेन चौहान 30 वर्ष एक ही बाइक में सवार होकर बरमकेला से अपने घर मल्दा लौट रहे थे। इस दौरान सारंगढ़-बरमकेला मार्ग के पास कोनी मोड़ पर तेज रफ्तार ट्रक ने मोटर सायकल को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे के बाद तीनों युवकों को सीएचसी बरमकेला लाया गया। यहां पर उपचार के दौरान तीनों की मौत हो गई।

पुलिस ने तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही ट्रक को थाने में लाकर आगे की कार्रवाई पुलिस कर रही है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें