मक्का मस्जिद विस्फोट मामलाः सभी आरोपी बरी
2007 का मक्का मस्जिद विस्फोट मामला को विशेष अदालत ने किया ख़ारिज, सुबूतों के अभाव में सभी आरोपी बरी, भाजपा ने कहा, भगवा आतंकवाद के कांग्रेस के झूठ का हुआ पर्दाफ़ाश।
हैदराबाद की मक्का मस्जिद में साल 2007 में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की अदालत ने सभी आरोपियों को बरी कर दिया है। नामपल्ली की विशेष अदालत ने सुबूतों के अभाव में मामला ख़ारिज कर दिया और सभी आरोप रद्द कर दिये। इस मामले में स्वामी असीमानांद समेत 5 लोगों को आरोपी बनाया गया था। गौरतलब है कि मक्का मस्जिद विस्फोट में नौ लोगों की मौत हो गई थी और बाद में हुई हिंसा के दौरान गोलाबारी में पांच लोगों की मौत हुई थी।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें