कर्नाटक चुनावः भाजपा की 82 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी - CG Sandesh

कर्नाटक चुनावः भाजपा की 82 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 82 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। पिछले हफ्ते भाजपा ने 72 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की थी।

भारतीय जनता पार्टी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी। इस सूची में 82 उम्मीदवारों के नाम हैं। इससे पहले पिछले सप्ताह पार्टी ने 72 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया था। खास बात ये है कि आज से नामांकन भरने की प्रक्रिया भी शुरू होगी। कर्नाटक की 224 सीटों के लिए एक ही चरण में 12 मई को मतदान होगा जबकि 15 मई को मतों की गिनती की जाएगी।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें