रेलवे घोटाला: लालू समेत 14 के खिलाफ आरोप पत्र दायर
सीबीआई ने रेलवे होटल ठेका घोटाले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और पुत्र तेजस्वी यादव के खिलाफ दायर किया आरोप पत्र, चार्जशीट में कुल 14 लोगों के नाम
आईआरसीटीसी में भ्रष्टाचार से जुड़े एक मामले में सीबीआई ने पूर्व रेल मंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव समेत 14 अन्य के खिलाफ चार्जशीट दायर की है। यह मामला आईआरसीटीसी के दो होटलों की देखरेख का ठेका एक निजी कंपनी को देने से जुड़ा है।
सीबीआई की ओर से कोर्ट में दाखिल चार्जशीट में बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का नाम भी शामिल है। इस मामले में हाल ही में सीबीआई ने राबड़ी से पूछताछ की थी। यह मामला इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कार्पोरेशन द्वारा रांची और पुरी में चलाए जाने वाले दो होटलों की देखरेख का काम सुजाता होटल्स नाम की कंपनी को देने से जुड़ा है।