विश्व में शांति, स्थिरता और समृद्धि लाने भारत-चीन निभाएगा बड़ी भूमिका : मोदी
वुहान:- चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच हुई अनौपचारिक शिखर वार्ता के दौरान डेलिगेशन स्तर की बातचीत पीएम मोदी ने कहा कि शांति, स्थिरता और समृद्धि लाने में भारत और चीन एक बड़ी भूमिका अदा करेंगे। दोनों देशों के बीच की सोच, समान अवसर, संपर्क, सपने और संकल्प विश्व शांति और स्थिरता के लिए जरूरी है। पीएम मोदी ने कहा, मुझे खुशी होगी अगर 2019 में ऐसी ही बैठक का आयोजन भारत की धरती पर हमें करने का अवसर मिले। मोदी ने कहा कि हमारे ऊपर दुनिया की 40 प्रतिशत जनसंख्या के लिए काम करने की जिम्मेदारी है, इसका मतलब है दुनिया को बहुत सारी मुश्किलों से आजाद कराना। इसके लिए साथ काम करना एक बड़ा अवसर है।
पीएम मोदी ने चीनी राष्ट्रपति से कहा कि पिछले 2000 साल में 1600 साल तक चीन और भारत ने ग्लोबल इकॉनमिक ग्रोथ के लिए इंजन का काम किया है। इस दौरान राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने पीएम मोदी से कहा, वैश्विक विकास और शांति के लिए दोनों देशों को ज्यादा सहयोग करने की जरूरत है। मुझे ऐसा लगता है कि हम ऐसी अनौपचारिक बैठकें आगे भर जारी रख सकते हैं।
बता दें कि चीन के वुहान में मोदी और शी के बीच शुक्रवार को बेहद गर्मजोशी में मुलाकात हुई। दोनों नेता काफी देर तक हाथ पकड़े आपस में बात करते नजर आए। इसके बाद दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय वार्ता की। दोनों देशों के बीच सीमाओं पर शांति के लिए इस पहल को बेहद अहम माना जा रहा है।