सरायपाली : खेत के मेड़ विवाद को लेकर की मारपीट
सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम छिन्दपाली के खेत मे मेड़ विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है. ग्राम छिन्दपाली निवासी किसान सुनील कुमार बारीक ने अपनी शिकायत में बताया है की वह 19 जुलाई को अपने खेत में काम करने गया था. शाम करीब 06:30 बजे खेत के मेड़ की विवाद को लेकर नेहरू भोई आया और गाली गलौज करने लगा.
नेहरू खेत की मेड़ को बढ़ा दिया है कहकर मां बहन की अश्लील गाली गलौज करने लगा. गाली गलौज करने से मना किया तो मां बहन की गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते अपने पास रखे बांस के डंडा से मारपीट करने लगा.
उसी समय अर्जुन ओगरे एवं मोहन यादव आया और विवाद झगडा को देखकर छुड़ाया. मारपीट करने से सुनील कुमार बारीक को चोट लगी है.
पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी नेहरू भोई के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें