सिंघोड़ा : घर बंटवारे को लेकर बहन ने पति के साथ मिलकर की पिटाई
सिंघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम डोंगररक्सा से घर के बंटवारे को लेकर मारपीट की खबर सामने आई है. भूमि बाई कोंध ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है 14 अगस्त को रात करीब 08:30 बजे घर के बंटवारे को लेकर उसकी बहन संतोषिनी कोंद एवं उसका पति मिनीकेतन कोंध दोनो एक राय होकर यह जगह हमारा है कहकर अश्लील गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दिये तथा हाथ मुक्का एवं डण्डा से मारपीट भी की. जिससे भूमि बाई के सिर, हाथ एवं पैर मे चोट आई है.
पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी संतोषिनी कोंध और मिनीकेतन कोंध के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें