सरायपाली : फसल कटाई के दौरान खेत में आकर की मारपीट - CG Sandesh

सरायपाली : फसल कटाई के दौरान खेत में आकर की मारपीट

सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम गिरसा के खेत में फसल कटाई के दौरान मारपीट की खबर सामने आई है. पुलिस ने शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लिया है.

ग्राम गिरसा निवासी उपेन्द्र कुमार साहू ने अपनी शिकायत में बताया है की गांव के झारबाहली खार में उसके पिता गहकी साहू के नाम पर खसरा नंबर 1283, 1284 रकबा क्रमश: 0.13, 0.22 हेक्टयर कृषि भूमि है, जिस पर वे दादा, परदादा के समय से कास्तकारी करते आ रहे है. प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी उक्त जमीन पर जल्दी पकने वाला सिल्की धान बोये है. धान पक गया था. 15 अक्टूबर को सुबह करीब 11 बजे उपेन्द्र किराये के हारवेस्टर लेकर गहकी साहू व विजय साहू के साथ धान कटवाने झारबाहली खार गोठान के पास जाकर हार्वेस्टर से धान कटवा रहा था.

इसी दौरान गांव का सुभाष पटेल हाथ में बांस का डंडा लेकर खेत में आया और यह मेरा खेत है, यहाँ की फसल क्यो काट रहे हो, मैं फसल काटने नहीं दूंगा कहकर हार्वेस्टर के सामने खड़ा हो गया. उसे हार्वेस्टर के सामने से हटने के लिए कहा गया तो मां बहन की अश्लील गाली गलौज कर जान सहित मारने की धमकी देकर हाथ में रखे बांस के डंडा से उपेन्द्र पर हमला किया, जिससे उपेन्द्र को चोट आई है.

उपेन्द्र ने 16 अक्टूबर को मामले की शिकायत थाने में दर्ज करायी. पुलिस ने आरोपी सुभाष पटेल के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें