सरायपाली : राजमिस्त्री का काम करने आए युवक की दो मोटर सायकल ... - CG Sandesh

सरायपाली : राजमिस्त्री का काम करने आए युवक की दो मोटर सायकल चोरी

सरायपाली में ग्राम धरमपुर से राजमिस्त्री का काम करने आए युवक की दो मोटर सायकल चोरी हो गई. पतासाजी के बाद बाइक नहीं मिलने पर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज करायी गयी है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, ग्राम धरमपुर (सांकरा) निवासी राजमिस्त्री दिलीप पटेल सरायपाली के बुढादेव नगर में बजरंग ट्रेक्टर्स का मकान निर्माण कर रहा था. उक्त मकान निर्माण कार्य करने के दौरान वह कार्यस्थल के समीप झोपड़ीनुमा मकान बनाकर रहता था. अपने निवास स्थल के सामने अपने मोटर सायकल बजाज पल्सर 125 क्रमांक CG 06 Y 2680 व हीरो ग्लेमर क्रमांक CG 06 GA 8435 को रखा था. 25 अगस्त की रात उक्त दोनों मोटर सायकल को कोई अज्ञात चोरी कर ले गया. पतासाजी के बाद भी दोनों मोटरसायकल का कहीं पता नहीं चला.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद अज्ञात के खिलाफ भादवि की धारा 379 के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें