news-details

महासमुंद : ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार महिला, पुरुष की मौत, 5 वर्षीय बालक को मामूली चोट..

पटेवा थाना अंतर्गत बोर्रा मोड़़ के पास कल शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस घटना में महिला-पुरूष की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं उनके साथ 5 साल का एक बच्चा था जो सुरक्षित है जिन्हें अस्पताल में एडमिट किया गया है।

जानकारी के अनुसार मोटरसाईकिल साइन सीजी 06 जीएम 3525 में तीनों सवार थे और नेशनल हाईवे-53 पर गृह बोड़रा मोड़ के समीप रविवार 14 अप्रैल की शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं पांच साल का बालक सुरक्षित है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार ग्राम खपराखोल (पिथौरा) निवासी केशव खड़िया (38 वर्ष) रिश्ते में अपनी साली सुनीता भारद्वाज (32वर्ष) निवासी ग्राम कसडोल को लेकर मोटरसाइकिल होंडा सीजी-06 जीएम 3525 से रायपुर जा रहे थे। साथ में 5 साल का बच्चा रूद्र भारद्वाज भी बाइक में सवार था। शाम करीब 5:30 बजे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया। जिसमे महिला और बाइक चालक बुरी तरह से कुचल गए। और घटनास्थल पर ही दोनों की दर्दनाक मौत हो गई।

वहीं पांच साल का बालक दूर जा गिरा। उसे मामूली चोटें आई है। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। बालक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर मर्ग कायम किया है।




अन्य सम्बंधित खबरें