CG : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बोलेरो, चालक सहित दो की गई जान
सूरजपुर। जिले से हादसे की खबर सामने आ रही है, यहां तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में चालक सहित दो की मौत हो गई वहीं एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। घायल महिला को मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रेफर किया गया है। घटना प्रतापपुर थाना क्षेत्र के शिवपुर तीराहे की है।
मिली जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर तेज गति से पेड़ से टकराया इस वजह से बोलेरो के सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। हादसे में चालक सहित दो की मौत हो गई। वहीं एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल भिजवाया जबकि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें