CG : सड़क किनारे टहल रहे लोगों को स्कॉर्पियो ने रौंदा, तीन की मौत
धमतरी। जिले से हादसे की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक बेकाबू स्कॉर्पियो ने सड़क किनारे टहल रहे लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। स्कॉर्पियो की स्पीड अधिक होने के कारण वह लोगों को रौंदते हुए अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। वहीं यह पूरा मामला बिरेझर चौकी क्षेत्र का है।
इस मामले में आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना बीती रात एनएच 30 पर दरबा गांव की है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें