बाइक की सीट हाइट करीब 805 mm है, जबकि वजन 195 किलो है, इसलिए स्टेबल राइडिंग मिलती है। सस्पेंशन की बात करें तो सामने टेलीस्कोपिक फोर्क और पीछे ट्विन शॉक अब्जॉर्बर मिलते हैं, जो खराब सड़कों पर भी आरामदायक राइडिंग का भरोसा देते हैं। क्लासिक 350 की टॉप स्पीड करीब 110 km/h मानी जाती है, जो हाइवे राइडिंग के लिए भी पर्याप्त है।