छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. भीषण गर्मी के बीच बारिश होने से गर्मी से राहत मिल रही है. वहीं मौसम विभाग के अनुसार आज भी प्रदेश के कई जिलों में तेज हवा के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई जा रही है.
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज गुरूवार 17 अप्रैल 2025 को अपरान्ह 12.30 बजे राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित होगी।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि वर्तमान में 4.50 लाख करोड़ रूपए का निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं। राज्य में खनिज, बिजली और पानी की पर्याप्त उपलब्धता से उद्योगों को फलने-फूलने का अवसर मिलेगा।
छत्तीसगढ़ इस वर्ष निवेश के मामले में देश के टॉप-10 राज्यों में शामिल हो गया है। प्रोजेक्ट टूडे सर्वे के मुताबिक वर्ष 2025 में छत्तीसगढ़ 1,63,738 करोड़ के निवेश के साथ दशवें स्थान पर जगह बनायी है।
मुख्यमंत्री साय ने अपने संबोधन में कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी ने छत्तीसगढ़ पृथक राज्य का निर्माण किया। 2003 में जनादेश के बाद डॉ रमन सिंह छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बनाए गए जिनके नेतृत्व में प्रदेश का तेजी से विकास हुआ।