डाक विभाग ने प्रख्यात संत, समाज सुधारक और भगवान कृष्ण की अनन्य भक्त माता कर्मा की 1009वीं जयंती के अवसर पर उनके सम्मान में एक स्मारक डाक टिकट जारी करने की घोषणा की है।
छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी “तीर्थ दर्शन योजना” का आज आधिकारिक शुभारंभ हो गया. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर रेलवे स्टेशन पर आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में इस योजना की शुरुआत करते हुए पहली तीर्थयात्रा ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.
भारत सरकार आयुष मंत्रालय के अंतर्गत भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग नई दिल्ली के तत्वावधान में मुंबई में "देश का प्रकृति परीक्षण" अभियान के प्रथम चरण का समापन समारोह मनाया गया।
स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से चिकित्सा शिक्षा संचालनालय अंतर्गत सभी 10 चिकित्सा महाविद्यालयों में अलग-अलग समय पर एवं अलग-अलग नियमावली से गठित स्वशासी सोसायटी का एकीकरण किया गया है
वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने रायगढ़ जिले में चल रहे निर्माण कार्यों को लेकर अधिकारियों से कहा कि जो निर्माण कार्य चल रहे हैं उन्हें बारिश शुरू होने से पहले गर्मियों में पूरी तेजी के साथ करवाएं, काम में गुणवत्ता का भी पूरा ख्याल रखा जाए।