त्योहारी सीजन खत्म होने के बाद अब रेलवे फिर पटरियों का कार्य शुरू कर रहा है। इसी क्रम में 16 से 19 नवंबर तक बिलासपुर रेल मंडल के करकेली स्टेशन को तीसरी रेल लाइन से जोडने यार्ड मॉडिफ़किशन का कार्य किया जाएगा। इस वजह से रायपुर व बिलासपुर से गुजरने वाली 16 अलग-अलग ट्रेनों को रद्द करने का फैसला रेलवे ने लिया है।