CG : समय पर PM आवास निर्माण पूरा करने वालों को इनाम में दिया... - CG Sandesh

CG : समय पर PM आवास निर्माण पूरा करने वालों को इनाम में दिया जा रहा पंखा

गरियाबंद / देवभोग। जहां एक ओर पीएम आवास योजना की धीमी प्रगति सरकार और प्रशासन के लिए चिंता का विषय बनी हुई है, वहीं देवभोग ब्लॉक के डूमरपिटा गांव की महिला सरपंच रोशनी प्रधान ने इसे गति देने एक अनूठी और प्रेरणादायक पहल की है।


एमए और बीएड पास सरपंच रोशनी प्रधान ने गांव में आवास निर्माण कार्य को प्रोत्साहित करने की नायाब तरकीब अपनाई है। जो हितग्राही निर्धारित समय में आवास निर्माण पूरा कर रहे हैं, उन्हें इनाम में पंखा भेंट किया जा रहा है। इस भीषण गर्मी में पंखा जैसे छोटे लेकिन उपयोगी उपहार ने लोगों में जबरदस्त उत्साह भर दिया है।


मजदूर से लेकर मिस्त्री तक – हर ज़रूरत की व्यवस्था सरपंच के जिम्मे


योजना की रफ्तार सिर्फ प्रोत्साहन से ही नहीं बढ़ाई जा रही, बल्कि सरपंच खुद हर रोज निर्माण कार्य का मॉनिटरिंग कर रही हैं। साथ ही, राजमिस्त्री, निर्माण सामग्री और अन्य जरूरतों को पूरा करने में भी सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।


देवभोग में सिर्फ 26% निर्माण, लेकिन डूमरपिटा दिखा रहा रास्ता


सरकारी आंकड़ों के अनुसार, जिले में अब तक महज 33% पीएम आवास ही पूर्ण हो सके हैं, जबकि देवभोग ब्लॉक में यह आंकड़ा सिर्फ 26% है। ऐसे में डूमरपिटा की पहल पूरे ब्लॉक के लिए मिसाल बनती नजर आ रही है।



सरपंच रोशनी की सोच – सम्मान और सुविधा दोनों जरूरी

रोशनी प्रधान का कहना है, “लोगों को सिर्फ चेतावनी देने से काम नहीं चलता, उन्हें प्रोत्साहन और सहयोग दोनों चाहिए। हम चाहते हैं कि हमारे गांव में हर परिवार जल्द से जल्द अपने पक्के मकान में रहे, इसलिए हमने यह पहल की है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें