सांकरा : शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराने पर पुलिस की कार्रव... - CG Sandesh

सांकरा : शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराने पर पुलिस की कार्रवाई

सांकरा पुलिस ने 12 जून 2025 को मुखबिर की सुचना पर ग्राम झगरेनडीह में एक व्यक्ति को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराते पकड़ा है.

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम झगरेनडीह में एक व्यक्ति अपने घर के सामने में आम लोगों को शराब पीने पिलाने की साधन उपलब्ध करा रहा है, सूचना पर पुलिस ने घटना स्थल पर जाकर शराब रेड की कार्यवाही किया, जहाँ शराब पीने वाले पुलिस को देख भाग गये तथा शराब पिलाने वाला जटिया भोई पिता जुगेश्वहर भोई उम्र 50 साल, झगरेनडीह थाना सांकरा निवासी पकड़ा गया, जिसके कब्जे से पुलिस ने 04 नग खाली झिल्ली महुआ शराब की गंध वाली, 03 नग डिस्पोजल गिलास महुआ शराब की गंध वाली, 05 नग पानी पाऊच के खाली झिल्ली को पेश करने पर जप्त कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें