पटेवा : शराब पीने के लिए मना करने पर पत्नी से की मारपीट - CG Sandesh

पटेवा : शराब पीने के लिए मना करने पर पत्नी से की मारपीट

पटेवा थाना क्षेत्र के ग्राम कछारडीह में शराब पीने के लिए मना करने पर पति ने अपनी पत्नी से मारपीट की, जिसकी शिकायत पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

ग्राम कछारडीह की महिला शीतल ध्रुव ने बताया कि 11 जून 2025 को उसके पति दयाराम ध्रुव सुबह से शराब पी रहे थे, इसके बाद शाम करीबन 05.00 बजे शराब पीकर घर आने पर शीतल ने अपने पति दयाराम को शराब पीने से मना किया तो उसके पति ने मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौच कर शीतल के हाथ की कलाई में पहने चुड़ी को जोर से दबाकर हाथ मुक्का से मारपीट किया.

मारपीट से शीतल के दोनो हाथ की कलाई में चोट आकर खून निकला है, तथा उसके पति ने जान से मारने की धमकी दी है, घटना को शीतल के काका ससूर परमानंद ध्रुव, दीवान ध्रुव देखे सुने है.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति दयाराम ध्रुव के विरुद्ध अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें