बलौदा : 4 लीटर महुआ शराब जप्त - CG Sandesh

बलौदा : 4 लीटर महुआ शराब जप्त

बलौदा पुलिस ने 13 जून 2025 को मुखबिर की सुचना पर एक आरोपी से करीब 4 लीटर महुआ शराब जप्त किया है.

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति शिशुपाल पहाड़ पिकनिक स्पाट के पास ग्राम पुजारीपाली में अवैध रूप से महुआ शराब रखकर ग्राहकों का इंतजार कर रहा है, सूचना पर पुलिस शिशुपाल पहाड़ पिकनिक स्पाट ग्राम पुजारीपाली के पास पहुंची जहां पर एक व्यक्ति थैला रखकर दिखाई दिया.

उक्त व्यक्ति को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा, जिसका नाम महेन्द्र नवरंग पिता रामप्रसाद नवरंग उम्र 32 साल, सिंघोडा का निवासी बताया गया है, जिसके कब्जे से पुलिस ने एक सफेद रंग के प्लास्टीक थैला के अंदर 04 नग एक लीटर वाली पानी बाटल में भरा हुआ लगभग 04 लीटर देशी हाथ भट्ठी महुआ शराब कीमती 800 रूपये को जप्त कर आरोपी महेन्द्र नवरंग पिता रामप्रसाद नवरंग उम्र 32 साल का कृत्य अपराध धारा 34(A) आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें