तेन्दुकोना : 29 नग देशी प्लेन शराब जप्त
तेन्दुकोना पुलिस ने 11 जून 2025 को मुखबिर की सुचना पर 29 नग देशी प्लेन शराब जप्त किया है.
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुआ कि एक व्यक्ति ग्राम डोकरपाली तिलाईदादर जाने का मार्ग में बरगद पेड़ के नीचे अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा है, सुचना पर पुलिस ने मुखबिर के बताये स्थान पर जाकर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को रंगे हाथ शराब बिक्री करते पकड़ा. जिसका नाम विक्की कनरा पिता राजेन्द्र कनरा उम्र 22 वर्ष, कर्रापारा बागबाहरा का निवासी बताया गया है.
पुलिस ने आरोपी विक्की कनरा के कब्जे से एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी में रखे 29 नग देशी प्लेन शराब(शोले) प्रत्येक शीशी (पौवा) में 180-180ml शराब भरी हुई कुल मात्रा 5220ml कीमती करीबन 2320 रूपये का मिलने पर आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट की कार्यवाही किया है.अन्य सम्बंधित खबरें