तेन्दुकोना : काम करने के लिये जा रहे पति-पत्नी को ट्रैक्टर न... - CG Sandesh

तेन्दुकोना : काम करने के लिये जा रहे पति-पत्नी को ट्रैक्टर ने मारी ठोकर, पति की मौत

अपनी पत्नी के साथ ग्राम तेन्दुकोना से काम करने के लिये मोटर सायकल में ग्राम घोंच जाते हुए पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी का इलाज जारी है.

मिली जानकारी के अनुसार सेवक प्रसाद साहू पिता कांशीराम साहू उम्र 33 साल, निवासी तेन्दुकोना 11 जून 2025 को सुबह 06:30 बजे अपनी पत्नि मुक्ता साहू के साथ अपनी प्लेटिना मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GG 0575 से ग्राम घोंच काम करने के लिये जा रहा था, तथा जेठू डबरी के पास पहुंचा था कि विपरीत दिशा ग्राम घोंच की ओर से आ रही बिना नंबर स्वराज ट्रेक्टर का चालक अपनी ट्रेक्टर को तेजी एवं लापरवाहीपूर्वक व खतरनाक तरीके से चलाकर सेवक प्रसाद की मोटर सायकल क्रमांक CG06GG0575 को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया.

बिना नंबर स्वराज ट्रैक्टर से एक्सीडेंट करने से सेवक प्रसाद एवं उसकी पत्नी मुक्ता साहू को गंभीर चोंटे आयी थी जिसे एम्बुलेंस के माध्यम से CHC पिथौरा अस्पताल ईलाज हेतु ले जाने पर डाक्टर द्वारा सेवक प्रसाद को मृत होना बताया गया. तथा मुक्ता साहू का इलाज जारी है.

मामले में पुलिस ने बिना नंबर स्वराज ट्रैक्टर के चालक द्वारा तेजी एवं लापरवाहीपूर्वक व खतरनाक तरीके से चलाकर एक्सीडेंट करने से आयी गंभीर चोंट के कारण सेवक प्रसाद की होना पाया, जिसपर अपराध धारा 281,125(A),106(1) BNS एवं 184 Mv act का घटित होना पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें