तेन्दूकोना : शराब पीने के लिये पैसा नहीं देने पर टंगिया से क... - CG Sandesh

तेन्दूकोना : शराब पीने के लिये पैसा नहीं देने पर टंगिया से काट देने की धमकी, मामला दर्ज

तेन्दूकोना थाना अंतर्गत ग्राम बढईपाली में एक व्यति से शराब पीने के लिये पैसा नहीं देने पर उसे टंगिया से काट देने की धमकी दी गई, जिसपर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

ग्राम बढईपाली निवासी अशोक बरिहा ने बताया कि 08 जून 2025 के रात्रि करीबन 07:00 बजे वह अपने घर से दुकान अगरबत्ती लेने के लिये गया था, जहाँ से अगरबत्ती लेकर वापस अपने घर आते समय गौरी गौरा चौक के पास संतोष बरिहा उसे रोककर मुझसे शराब पीने के लिये पैसा मांगने लगा, जिसे पैसा देने से मना किया तो वह मां बहन की अश्लील गाली गुप्तार करते हुए हाथ मुक्का से मेरे पीठ, गाल व पेट में मारपीट किया. तथा जबरदस्ती सौ रूपये देने के लिये मजबूर किया और बोला कि तुझे जब भी शराब पीने के लिये पैसा मांगूंगा तुझे देना पडेगा नहीं देगा तो तुझे टंगिया से काट दूंगा कहकर जान से मारने की धमकी देने लगा.

अशोक बरिहा ने बताया कि संतोष बरिहा के कृत्य से वह काफी डर गया था, फिर वह वहां से सीधे अपने घर जाकर पूरी घटना को अपनी पत्नी शांतिलता बरिहा को बताया, फिर दुसरे दिन गांव के बड़े बुजुर्ग सियान को पूरी घटना के बारे में बताया था. सभी ने गांव में मीटिंग करने की सलाह दिये तो उनकी सलाह मानकर मीटिंग में गया था. संतोष बरिहा से सभी गांव वाले डरते हैं आय दिन लोगों से शराब पीने के लिये पैसा मांगता है नहीं देने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देता है लेकीन संतोष बरिहा मीटिंग में नहीं आया तो संतोष के विरूध्द गांव वालों के साथ पहुंचकर अशोक ने शिकायत दर्ज कराई है.

मामले में प्रार्थी के लिखित आवेदन के अवलोकन पर संपत्ति उद्यापित करने व अवैध कार्य कराने को मजबूर करने के लिये स्वेच्छा उपहति कारित करना पाये जाने से अपराध धारा 296, 351(2), 115(2), 119(1), 126(2)  BNS का घटित होना पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें