पिथौरा : बेटे के साथ खाना खाने गई माँ की सड़क दुर्घटना में  ... - CG Sandesh

पिथौरा : बेटे के साथ खाना खाने गई माँ की सड़क दुर्घटना में मौत

पिथौरा थाना क्षेत्र के लहरौद में 13 जून 2025 की शाम एक सड़क दुर्घटना में अपने बेटे के साथ खाना खाने गई माँ की मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ठाकुरदिया खुर्द में पदस्थ देवकृष्ण पाणिग्राही अपनी मां तिलेन्द्री पाणिग्राही और अन्य परिवारजनों के साथ भोजन हेतु अवतार ढाबा पहुँचे थे। जहाँ उन्होंने अपनी कार ढाबा के सामने सड़क के किनारे पार्क की और सड़क पार करने लगे। इसी दौरान पिथौरा से सांकरा की ओर तेज रफ्तार और लापरवाहीपूर्वक आ रही एक्टिवा स्कूटी (क्रमांक CG 06 GW 6009) ने उनकी माँ को जोरदार टक्कर मार दी।

इस टक्कर से देवकृष्ण की माँ तिलेन्द्री पाणिग्राही गंभीर रूप से घायल हो गईं। इसके बाद उन्हें तुरंत इलाज के लिए सेतकुंवर नर्सिंग होम, राजासेवैया लेकर पहुँचे। जहाँ इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई।

मामले में पुलिस ने स्कूटी एक्टिवा क्र. CG06GW6009 के चालक पर अपराध धारा 106(1)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें