सांकरा : शराब पिलाने की व्यवस्था करने वाला आरोपी पुलिस के हत... - CG Sandesh

सांकरा : शराब पिलाने की व्यवस्था करने वाला आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

14 जून 2025 को सांकरा पुलिस टीम ने ग्राम भतकुंदा में शराब पिलाने की व्यवस्था कर रहे एक व्यक्ति को रंगे हाथों पकड़ा है। जिसके विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम भतकुंदा में एक व्यक्ति अपने घर के सामने शराब पीने-पिलाने की व्यवस्था कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने भतकुंदा में बताए गए स्थान पर दबिश दी। जहाँ पुलिस को देखकर शराब पीने वाले लोग मौके से भाग गए, लेकिन शराब पिलाने वाला व्यक्ति पकड़ में आ गया।

पकड़े गए आरोपी का नाम लखन लाल बर्मन, पिता धरमदास बर्मन, उम्र 55 वर्ष, निवासी भतकुंदा, थाना सांकरा, जिला महासमुंद है। जिसके कब्जे से पुलिस ने 4 नग खाली झिल्ली, जिनमें महुआ शराब की गंध थी, 3 नग डिस्पोजल गिलास, जिनमें भी शराब की गंध थी, 2 नग पानी पाउच की खाली झिल्ली ज़ब्त कर आरोपी का कृत्य छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 36(C) के अंतर्गत मिलने पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें