तेन्दूकोना : युवक का रास्ता रोका, गाड़ी में पिस्तौल रखा है कह... - CG Sandesh

तेन्दूकोना : युवक का रास्ता रोका, गाड़ी में पिस्तौल रखा है कहकर दी जान से मारने की धमकी

तेन्दूकोना थाना क्षेत्र में एक युवक का रास्ता रोककर उसके साथ गाली-गलौज कर पिस्तौल से जान से मारने की धमकी दी गई। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

उपेंद्र यादव निवासी वार्ड क्रमांक 07, कर्रापारा, बागबाहरा के अनुसार, 14 जून की सुबह करीब 07:00 बजे, जब वह डोकरपाली के बहराभाठा क्षेत्र में पहुँचे, तो स्थानीय प्रवीण छाबड़ा ने उनका रास्ता रोक लिया। प्रवीण ने उन पर आरोप लगाया कि वे अवैध शराब का व्यापार करते हैं और जब उपेंद्र ने इनकार किया, तो प्रवीण ने गाली-गलौज शुरू कर दी।

उपेंद्र यादव के मुताबिक, प्रवीण छाबड़ा ने कहा कि उसकी गाड़ी बुंदेली रोड, तेन्दुकोना में खड़ी है और उसमें पिस्तौल रखा हुआ है। उसने धमकी दी कि अगर उपेंद्र ने शराब बिक्री की जानकारी सही-सही नहीं दी, तो उन्हें जान से मार देगा। घटना के समय मौके पर सुमित अग्रवाल, निवासी तेन्दुकोना, भी उपस्थित था। उपेंद्र यादव इस घटना से भयभीत हो गए और तुरंत थाना तेन्दुकोना पहुँचकर इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई।

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी प्रवीण छाबडा पर 127(2)-BNS, 296-BNS, 351(3)-BNS का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है ।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें