पटेवा : दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होकर लौटते समय सड़क हादसे... - CG Sandesh

पटेवा : दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होकर लौटते समय सड़क हादसे में हुई मौत

दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होकर लौटते समय एक व्यक्ति की मौत हो गई, जिसपर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। 

17 मई 2025 को केतु विश्वकर्मा पिता हेमसिंग विश्वकर्मा, उम्र 65 वर्ष, निवासी ग्राम बेमचा महासमुंद, अपने साथियों भागीरथी विश्वकर्मा और दुलरवा साहू के साथ मोटरसाइकिल क्रमांक CG 04 LV 5834 में सवार होकर ग्राम छिंदौली में एक दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। मोटर साइकिल दुलरवा साहू चला रहा था, पीछे केतु विश्वकर्मा और भागीरथी विश्वकर्मा बैठे थे।

इसी दौरान शाम लगभग 5:30 बजे ग्राम छिंदौली चौक के पास एनएच 53 रोड पर, सामने से आ रही तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाई जा रही दूसरी मोटरसाइकिल क्रमांक CG 22 AE 1417 ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर में तीनों सवार घायल हो गए। घटना में केतु विश्वकर्मा को सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। जबकि भागीरथी विश्वकर्मा के सिर व दाहिने पैर में चोट आई। दुलरवा साहू को सिर और सीने में चोटें लगीं।

इसके बाद सभी को तत्काल उपचार हेतु CHC तुमगांव ले जाया गया। जहाँ इलाज के दौरान केतु विश्वकर्मा की मृत्यु हो गई, जबकि अन्य दो घायल उपचाररत रहे।

मामले में मर्ग जांच के पश्चात पुलिस ने धारा 281, 125(a), 106(1) BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें