
बागबाहरा : प्रधानमंत्री मोदी के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 साल पूर्ण होने पर "संकल्प से सिद्धि" कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
रविवार को भाजपा के बागबाहरा शहर मंडल के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 साल पूर्ण होने पर "संकल्प से सिद्धि" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष डिंपल डाली ध्रुव जी ने किया।
इस कार्यक्रम में पीएम मोदी के 11 साल के कार्यकाल में किए गए कार्यों और उपलब्धियों पर चर्चा की गई और उनके नेतृत्व में देश की प्रगति के बारे में विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर लोगों ने पीएम मोदी के प्रति अपना समर्थन और आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता संदीप दीवान जी ने प्रमुख उपलब्धियों पर प्रकाश डाला, जिनमें आत्मनिर्भर भारत, स्टार्टअप इंडिया, डिजिटल इंडिया, मुद्रा योजना से 8 करोड़ से अधिक लोगों को लाभ, मुफ्त राशन, आयुष्मान भारत से मुफ्त इलाज, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत गरीबों को आवास, उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 10 करोड़ परिवार को गैस कनेक्शन, 12 करोड़ शौचालय, 745 फास्ट ट्रैक कोर्ट, भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति, BNS को लागू करना, अनुच्छेद 370 का निरस्तीकरण, किसानों सम्मान निधि के तहत 13 करोड़ प्रत्येक किसानों को हर साल 6000 रुपए से सम्मानित करना, ट्रिपल तलाक कानून और प्रौद्योगिकी एवं नवाचार में अग्रणी होना शामिल हैं।
इसके अलावा, कार्यक्रम में गुलामी की मानसिकता को छोड़कर देश की भाषा और स्थानों पर गर्व करना, परिवारवाद से मुक्ति, संविधान का सम्मान, धर्म के आधार पर आरक्षण पर रोक, राज्यों की विकास से देश का विकास और एक भारत श्रेष्ठ भारत की संकल्पना पर भी चर्चा की गई।
मंडल के मीडिया प्रभारी डेविड कुमार साहू ने बताया कि कार्यक्रम के अंत में, कार्यकर्ताओं ने मोदी जी के इन कार्यों को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया और उनके नेतृत्व में देश के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे, जिनमें स्मिता चंद्राकर, आबिद कुरैशी, बाल चंद्राकर, प्रेम साहू, नरेंद्र बग्गा, हेमंत तिवारी, अतुल गंडेचा, अरविंद छाबड़ा, नारायण तांडी, तुकाराम चंद्राकर, अशोक दीप, सविता दीवान, मदनलाल देवांगन, संजय मालवे, मोती पुजारा, सोहन साहू, दुर्गा वस्त्रकार, सिकंदर सोनवानी, बृजेश गुप्ता, भोजनाथ देवांगन, अजीत तांडी, गंगाराम यादव, राजा देवांगन, योगेश चिन्दा, सरपंच गोवर्धन पटेल, छेदूराम चक्रधारी, कृष्णा चक्रधारी, बाबूलाल चक्रधारी, ओमप्रकाश साहू, मानसिंह ध्रुव, तिज़मती दीवान, मोतीम यादव, गोमती यादव, भारती साहू, दुलारी चंद्राकर, नामदेव निषाद, दिनेश विशाल, सेवक राम पटेल, लखनलाल पटेल, मोहन ठाकुर, पिंटू साहू जैसे ज्येष्ठ एवं श्रेष्ठ कार्यकर्ता शामिल हुए।