सांकरा : सावित्रीपुर तुलसीडीपा में अवैध महुआ शराब के साथ एक ... - CG Sandesh

सांकरा : सावित्रीपुर तुलसीडीपा में अवैध महुआ शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

सांकरा पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के मामले में ग्राम सावित्रीपुर तुलसीडीपा में एक व्यक्ति को महुआ शराब के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी कमल सिंह शेष पिता सदाशिव शेष, उम्र 60 वर्ष, ग्राम बरेकेल, थाना बसना, जिला महासमुंद का निवासी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि सावित्रीपुर तुलसीडीपा स्थित धान मंडी के आगे मोड़ के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बिक्री हेतु खड़ा है।

सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस ने बताए गए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की। जहाँ मौके पर एक व्यक्ति हरे रंग की स्प्रे बॉटल लिए मिला, जिसे पकड़कर पूछताछ करने पर उसने अपना नाम कमल सिंह शेष बताया और शराब रखना स्वीकार किया।

पुलिस ने आरोपी से देशी महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत ₹400 है, बरामद कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34(1)(क) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है.




अन्य सम्बंधित खबरें