मानसिक स्वास्थ्य शिविर पिथौरा में आयोजित किया गया  - CG Sandesh

मानसिक स्वास्थ्य शिविर पिथौरा में आयोजित किया गया

16 जून 2025 को एन एच एम, राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत सी एच सी पिथौरा में फिक्स डे मानसिक स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया जिसमें 19 मरीजों को फ्री मेडिसिन के साथ साइकोसोशल इंटेर्वेसन किया गया. डॉ पी कुदेशिया सी एम एच ओ महासमुन्द,नीलू घृतलहरे डी पी एम और डॉ सी पी चंद्राकर नोडल अधिकारी मेंटल हेल्थ प्रोग्राम के समन्वय से फिक्स डे मानसिक स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया. 

मानसिक तनाव को कम करने के लिए टिप्स भी दिया गया, कैम्प में आये मरीजों और उनके साथ आये परिजनों काउंसलिंग भी किया गया, मरीजों को उचित देखभाल करने उनसे सामान्य व्यवहार , होने वाले तनाव को कम करने की सलाह दिया गया, डॉ बी बी कोसरिया बी एम ओ पिथौरा ,डॉ चित्रेश डडसेना एम ओ ब्लाक नोडल मानसिक स्वास्थ्य, जयकांत विश्वकर्मा बी पी एम और स्टॉफ का सहयोग रहा. मेडिकल कालेज सह जिला चिकित्सालय महासमुन्द स्पर्श क्लीनिक मनोरोग विभाग से आर जी खूंटे पी एस डबलू व स्टॉफ उपस्थित हुये


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें