news-details

बादशाह vs हनी सिंह: जानें किसका है सबसे शानदार कार कलेक्शन!

संगीत जगत के दो दिग्गज सितारे – बादशाह और हनी सिंह न सिर्फ अपने हिट गानों के लिए मशहूर हैं, बल्कि अपने शाही लाइफस्टाइल और लग्जरी कार कलेक्शन के लिए भी खूब चर्चा में रहते हैं। आइए जानते हैं कि 2025 में इन दोनों रैपर्स के गैराज में कौन-सी महंगी गाड़ियां हैं और किसका कार कलेक्शन ज्यादा दमदार है।

बादशाह का कार कलेक्शन:

2025 में बादशाह की अनुमानित नेट वर्थ करीब ₹124 करोड़ रुपये है। उनके पास कई हाई-एंड लग्जरी कारें हैं जो उनके स्टाइलिश और यंग पर्सनैलिटी को दर्शाती हैं। उनके कलेक्शन की सबसे महंगी कार है Rolls-Royce Wraith, जिसकी कीमत लगभग ₹6.4 करोड़ रुपये है। इसके अलावा उनके पास Lamborghini Urus (₹4.2 करोड़), Mercedes-Benz GLS (₹1.35 करोड़) और Porsche Cayman (₹1.2 करोड़) जैसी कारें भी हैं।

बादशाह की कुल गाड़ियों की कीमत ₹13 करोड़ रुपये से ज्यादा आंकी गई है। उनका कलेक्शन स्पोर्टी, स्टाइलिश और यूथफुल लुक में है, जो उनके पर्सनल ब्रांड से बखूबी मेल खाता है।

हनी सिंह का कार कलेक्शन:

वहीं दूसरी ओर, हनी सिंह की 2025 में अनुमानित नेट वर्थ ₹246 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। उनके गैराज में भी शानदार कारों की भरमार है। उनकी सबसे महंगी कार है Rolls-Royce Phantom, जिसकी कीमत करीब ₹9.5 करोड़ रुपये है। इसके अलावा उनके पास Audi R8 (₹2.7 करोड़), Porsche Cayenne (₹1.2 करोड़), Jaguar XJ L (₹1.1 करोड़), BMW 5 Series और Mercedes-Benz E-Class भी शामिल हैं, जिनकी संयुक्त कीमत ₹1-1.5 करोड़ रुपये तक जाती है।

हनी सिंह की कारों की कुल कीमत ₹16 करोड़ से ज्यादा बताई जा रही है। उनका कलेक्शन क्लासिक, पॉवरफुल और एलिगेंट लुक वाला है, जो उनकी रॉयल लाइफस्टाइल को दर्शाता है।

जहां बादशाह का कलेक्शन यूथफुल और स्पोर्टी है, वहीं हनी सिंह का कलेक्शन पावर और क्लास का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है। नेट वर्थ और कार वैल्यू के मामले में हनी सिंह थोड़ा आगे हैं, लेकिन दोनों का अंदाज लाजवाब है!


अन्य सम्बंधित खबरें