सांकरा : सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान मौ... - CG Sandesh

सांकरा : सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत

सांकरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जामजुड़ा में सड़क दुर्घटना में घायल एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

जानकारी के अनुसार, ड्रायवर साहू पिता बोधन साहू उम्र 56 वर्ष निवासी जामजुड़ा दिनांक 06 अप्रैल 2025 की रात्रि लगभग 10 बजे अपने घर से बाथरूम करने के लिए रोड किनारे निकले थे। उसी दौरान भगतदेवरी की ओर से आ रही एक अज्ञात मोटरसाइकिल ने तेजी और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए मृतक को टक्कर मार दी। टक्कर से ड्रायवर साहू के सिर एवं कंधे में गंभीर चोटें आईं।

घटना के तुरंत बाद परिजनों ने डायल 112 की मदद से घायल को सीएचसी बसना पहुंचाया, जहां से स्थिति गंभीर होने पर उन्हें रायपुर रेफर किया गया। पहले नारायणा अस्पताल और फिर डीकेएस सुपर स्पेशलिटी अस्पताल रायपुर में उपचार के दौरान आखिरकार 16 अप्रैल 2025 को उनकी मृत्यु हो गई।

पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज करने के पश्चात अज्ञात मोटरसाइकिल चालक के विरुद्ध धारा 106(1) BNS के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी गई है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें