सांकरा : वनदुर्गा मंदिर भतकुंदा में बकरा काटने के कार्यक्रम ... - CG Sandesh

सांकरा : वनदुर्गा मंदिर भतकुंदा में बकरा काटने के कार्यक्रम में दो पक्षों के बीच हुआ विवाद, दोनों पक्षों की शिकायत दर्ज

सांकरा थाना के वनदुर्गा मंदिर भतकुंदा में प्रसाद वितरण के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। दोनों ही पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

तिजऊ राम यादव पिता मंशाराम यादव उम्र 49 वर्ष निवासी भानपुर के अनुसार 17 जून 2025 को दोपहर लगभग 2:30 बजे ग्राम सोनपुर के पूर्व सरपंच श्रीराम साव ने वनदुर्गा मंदिर भतकुंदा में बकरा काटने के कार्यक्रम में आमंत्रित किया था। इस कार्यक्रम में भानपुर गांव के अन्य तीन व्यक्ति भी उपस्थित थे।

कार्यक्रम के दौरान बकरे के मांस को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया। इस दौरान भानपुर गांव के ही प्रशांत यादव ने तिजऊ राम यादव को मां-बहन की अश्लील गालियां दीं और जान से मारने की धमकी देते हुए पास में रखी जली हुई लकड़ी से तिजऊ राम के सिर पर वार कर दिया। हमले से तिजऊ राम जमीन पर गिर पड़े और उनके सिर से खून बहने लगा।

घटना के प्रत्यक्षदर्शी श्रीराम साव और भारत खुटे ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला।

प्रशांत यादव पिता स्वर्गीय सुरेश यादव उम्र 28 वर्ष निवासी भानपुर ने पुलिस को दी अपनी रिपोर्ट में बताया कि वह खेती किसानी करता है तथा कक्षा 12वीं तक पढ़ाई किया है। दिनांक 17 जून 2025 को उसने वनदुर्गा मंदिर भतकुंदा में बकरा काटने के उपरांत गांव के तिजऊ राम यादव एवं अन्य व्यक्तियों को प्रसाद खाने के लिए आमंत्रित किया था।

खाना खाने के दौरान किसी पुराने विवाद को लेकर तिजऊ राम यादव ने प्रशांत यादव के साथ गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। आरोप है कि तिजऊ राम ने मां-बहन की अश्लील गालियां दीं और जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट की। इस घटना में प्रशांत यादव के बाएं हाथ एवं चेहरे पर चोटें आईं। घटना के प्रत्यक्षदर्शी श्रीराम साव और गिरधर नायक ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया।

पुलिस ने प्रार्थी की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर दोनों पर 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS का अपराध पंजीबद्ध किया है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें