पटेवा : गांव में चोरी की वारदात, जेवरात व न नगदी रकम ले उड़े... - CG Sandesh

पटेवा : गांव में चोरी की वारदात, जेवरात व न नगदी रकम ले उड़े चोर

पटेवा थाना क्षेत्र के टुरीडीह गांव में चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम टुरीडीह निवासी मुनिया सोनी अपने घर में अपनी बेटी चंचल के साथ रहती हैं। जो 16 जून की रात 8 बजे अपने घर में ताला लगाकर पड़ोसी कुंवरदास के घर सोने गई थी। अगली सुबह जब वह 5 बजे अपने घर लौटीं, तो देखा कि घर का मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था।

घर के भीतर जांच करने पर पाया गया कि अलमारी में रखे जेवरात और नगदी गायब थे। चोरी गए सामानों में —सोने का एक जोड़ी झुमका (पुरानी इस्तेमाली), सोने का मंगलसूत्र (पुरानी इस्तेमाली), सोने का फुल्ली 3 नग (पुरानी इस्तेमाली), चांदी की चार जोड़ी पायल (पुरानी इस्तेमाली), एक जोड़ी चांदी का कंगन (पुरानी इस्तेमाली), नगद राशि 8000 रुपये — शामिल हैं। संपूर्ण चोरी का अनुमानित मूल्य लगभग 50,000 रुपये बताया जा रहा है।

इस संबंध में थाना पटेवा में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध अपराध धारा 305(a)-BNS, 331(4)-BNS दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें