बागबाहरा : कार के अंदर चाबी भुलकर पेशाब करने गए, सड़क हादसे ... - CG Sandesh

बागबाहरा : कार के अंदर चाबी भुलकर पेशाब करने गए, सड़क हादसे में एक की मौत, अन्य दो घायल

थाना बागबाहरा क्षेत्र के झलप रोड स्थित खेमराज लक्ष्मीचंद गोलछा कॉलेज के पास शनिवार रात को हुए सड़क हादसे में सतवीर सिंह छाबड़ा (46 वर्ष) की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। मृतक रायपुर से दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे।

मिली जानकारी के अनुसार सतवीर सिंह छाबड़ा 08 जून 2025 को दशगास्त्र कार्यक्रम रायपुर में शामिल होकर झलप के रास्ते बागबाहरा अपने कार से आ रहे थे, इसी दौरान खेमराज लक्ष्मीचंद गोलछा कालेज के पास बागबाहरा में पेशाब करने के लिए रूके थे एवं कार के अंदर चाबी को भुलकर पेशाब करने चले गये।

इसके बाद जब वापस आये तो देखा कि कार लाक है एवं चाबी अंदर छुट गयी है तब सतवीर सिंह छाबड़ा ने चाबी बनाने वाले को फोन कर घटना स्थल पर गया और चाबी बनाने वाले का इंतजार करते सड़क किनारे खड़ा था कि बागबाहरा की ओर से आ रही तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाते ग्रे कलर की ब्रेजा कार क्रमांक CG 04 LZ 9909 का चालक द्वारा अपनी वाहन से सतवीर सिंह छाबड़ा एवं झलप चौक की ओर से आ रही प्लेटिना मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GE 1595 में बैठे दूर्गा प्रसाद दीवान एवं लेखराम दीवान को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर मौके से भाग गया।

एक्सीडेंट करने से सतवीर सिंह छाबड़ा के सिर में गंभीर चोंट आने से ईलाज हेतु उन्हें चंडी अस्पताल बागबाहरा लाये जहां से रिफर करने पर ईलाज दौरान सतवीर सिंह छाबड़ा की मौत हो गई, एवं मोटरसायकल सवार दूर्गा प्रसाद दीवान एवं लेखराम दीवान को सिर, चेहरा, पैर में चोंटें आयी है।

पुलिस ने संपूर्ण मर्ग जांच पर आरोपी ग्रे कलर की ब्रेजा कार क्रमांक CG 04 LZ 9909 चालक के खिलाफ अपराध धारा 281 ,125(A) ,106 (1) BNS का अपराध घटित करना पाये जाने पर अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें