सरायपाली : उर्वरक दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण - CG Sandesh

सरायपाली : उर्वरक दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण

विकासखंड सरायपाली में कृषकों को उचित मूल्य पर खाद उपलब्ध कराने की दिशा में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सरायपाली नम्रता चौबे के नेतृत्व में आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दल में अतिरिक्त तहसीलदार मनीषा देवांगन, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी बी.एल. मिर्धा एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एल.के. चौहान शामिल रहे।

निरीक्षण के दौरान सरायपाली के मेसर्स राजेश अग्रवाल एवं पटेल कृषि सेवा केंद्र का जायजा लिया गया। अनुविभागीय अधिकारी ने फर्म संचालकों को निर्देशित किया कि उर्वरक का वितरण केवल निर्धारित मूल्य पर और पॉस मशीन के माध्यम से ही किया जाए। साथ ही दुकानों में मूल्य सूची का स्पष्ट रूप से प्रदर्शन अनिवार्य किया जाए। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि खाद की कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें