सरायपाली : शाला प्रवेश उत्सव में नेवता भोज का आयोजन - CG Sandesh

सरायपाली : शाला प्रवेश उत्सव में नेवता भोज का आयोजन


शासकीय प्राथमिक शाला खट्टाडीह में नवप्रवेशी बच्चों के स्वागत एवं नवीन शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ अवसर पर शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया । इस अवसर पर ग्राम पंचायत करीडीह के सरपंच रामेश्वर साहू और उप सरपंच कुमार चक्रधारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाला की प्रधान पाठिका श्रद्धा महानंद द्वारा की गई। कार्यक्रम में सहायक शिक्षक अमित कुमार उइके, शाला प्रबंध समिति अध्यक्ष दिनेश्वरी साहू , आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ऊषा सिन्हा की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बना दिया। इस अवसर पर बच्चों को गणवेश वितरित कर विद्यालयी वातावरण से उनका आत्मीय परिचय कराया गया। 

रंग-बिरंगे सजावटों के बीच बच्चों का उत्साह देखते ही बनता था। नेवता भोज में बच्चों को खीर, पुरी,पापड़,मीठा,सलाद स्वादिष्ट एवं पौष्टिक भोजन दिया गया।नेवता भोज खाकर बच्चे आनंदित हुए।कार्यक्रम में अतिथियों ने अपने प्रेरणास्पद उद्बोधन के माध्यम से शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला तथा समुदाय और शाला के बीच सहयोग की भावना को सुदृढ़ करने का संदेश दिया। सरपंच रामेश्वर साहू ने उपस्थित शिक्षकों को नवीन सत्र की शुभकामनाएँ दीं एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, समय पालन, उपस्थिति सुनिश्चित करने, शिक्षण सामग्री के उपयोग, विद्यार्थियों की समुचित प्रगति आदि बिंदुओं पर सारगर्भित मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ, जिसमें पालकों की सक्रिय सहभागिता एवं बच्चों के चेहरे पर उमंग और उत्साह देखने योग्य था। यह आयोजन नन्हे बच्चों के शैक्षिक जीवन की सकारात्मक शुरुआत को सशक्त बनाने वाला रहा। प्रधान पाठिका श्रद्धा महानंद और सहायक शिक्षक अमित कुमार उइके ने सभी को विद्यालय में संचालित होने वाली गतिविधियों से अवगत कराया। उपस्थित सभी लोगों के द्वारा विद्यालय को सम्पूर्ण सहयोग का संकल्प लिया गया । कार्यक्रम में उपस्थित कांति चक्रधारी , लता साहू ,लालती ठाकुर ,केसर चक्रधारी,सुरेश साहू,गोविंद चक्रधारी,बाबूलाल साहू,सोनी साहू, सुकवारो साहू , एवन चक्रधारी,सुखबती सिन्हा,किशनलाल चक्रधारी,यशवंत साहू सभी ने प्रवेश उत्सव कार्यक्रम की खुशी जाहिर की।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें