पिथौरा : तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, पुल... - CG Sandesh

पिथौरा : तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, पुलिस में मामला दर्ज

जामपाली एनएच-53 रोड पर गुरूवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान डुमरपाली निवासी टिकेश्वर बरिहा के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 19 जून 2025 की रात करीब 10 बजे टिकेश्वर बरिहा अपने दोस्तों फिरोज और आकाश के साथ चाय पीने के लिए रूपा केंटीन जामपाली गया था। लौटते समय उनकी मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 06 GX 7782) का पेट्रोल समाप्त हो जाने के कारण फिरोज और आकाश पेट्रोल लेने चले गए, जबकि टिकेश्वर बरिहा मोटरसाइकिल के पास एनएच-53 रोड पर खड़ा था।


इसी दौरान तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रहे ट्रक (क्रमांक CG 07 CP 2165) के चालक ने अनियंत्रित वाहन से टिकेश्वर को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में टिकेश्वर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही उसके दोस्त उसे तत्काल पिथौरा अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

रात लगभग 3 बजे मृतक का बड़ा भाई यशवंत बरिहा घटना की सूचना मिलने पर तेन्दुकोना से पिथौरा अस्पताल पहुंचा। यशवंत बरिहा ने बताया कि ट्रक चालक की लापरवाही से उसके भाई की मौत हुई है। पीड़ित द्वारा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

मामले में पुलिस ने ट्रक क्रमांक CG07CP 2165 के चालक चालक के खिलाफ अपराध धारा 106(1)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें