सरायपाली में अवैध शराब पिलाने का अड्डा पकड़ा गया, आरोपी गिरफ... - CG Sandesh

सरायपाली में अवैध शराब पिलाने का अड्डा पकड़ा गया, आरोपी गिरफ्तार

सरायपाली पुलिस द्वारा 20 जून 2025 को वार्ड क्रमांक 11 बाजारपारा में एक युवक को अपने घर के सामने अवैध रूप से शराब पिलाते हुए गिरफ्तार किया गया है।

सरायपाली पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि वार्ड क्रमांक 11 बाजारपारा सरायपाली में नसीब पात्रो अपने घर के सामने परछी में लोगों को अवैध रूप से शराब पिलाने की सुविधा दे रहा है।

सूचना की पुष्टि के पश्चात पुलिस ने मौके से एक व्यक्ति को पकड़ा जिसने पूछताछ में अपना नाम नसीब पात्रो पिता लंबोदरो पात्रो उम्र 29 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 11 बाजारपारा सरायपाली बताया। आरोपी ने मौके पर लोगों को शराब पिलाना स्वीकार किया।

पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से दो नग देशी प्लेन शराब की खाली शीशियाँ (प्रत्येक 180 एमएल) और दो नग खाली डिस्पोजल गिलास जिसमें शराब की गंध आ रही थी, जप्त किए गए।

मामले में आरोपी नसीब पात्रो के इस कृत्य को धारा 36(C) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पाया गया। जिसपर आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें