सांकरा : सलडीह में घरेलू विवाद के दौरान पति ने पत्नी के साथ ... - CG Sandesh

सांकरा : सलडीह में घरेलू विवाद के दौरान पति ने पत्नी के साथ की मारपीट, मामला दर्ज

सांकरा थाना अंतर्गत सलडीह गांव में एक महिला ने अपने पति पर शराब के नशे में गाली-गलौच कर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में मामला दर्ज कराया है।

मिली जानकारी के अनुसार, सलडीह निवासी सावित्री भोई पति मथामणी भोई उम्र 28 वर्ष, ने थाना सांकरा में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि दिनांक 19 जून 2025 की रात करीब 8 बजे जब वह अपने घर पर थी, उसी समय उसका पति मथामणी भोई शराब पीकर घर आया। शराब के नशे में पति ने शक करते हुए सावित्री से पूछा कि वह घर से बाहर क्यों जाती है और बच्चों को अन्य लोगों से बातचीत करने क्यों देती है। इसी बात को लेकर उसने अश्लील गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी और हाथ मुक्कों से मारपीट शुरू कर दी।


पीड़िता ने बताया कि मारपीट के कारण उसके पीठ, सिर और कान में काफी दर्द हो रहा है। घटना के समय उसके ससुर आनंद भोई और सास छायावति भी मौके पर मौजूद थे जिन्होंने बीच-बचाव कर किसी तरह स्थिति को संभाला।

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी  मथामणी भोई के विरुद्ध अपराध धारा  115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया ।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें