बलौदा थाना क्षेत्र में अवैध रूप से शराब पिलाने वाले युवक को ... - CG Sandesh

बलौदा थाना क्षेत्र में अवैध रूप से शराब पिलाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बलौदा पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए ग्राम पलसापाली धरसा के पास दबिश देकर एक व्यक्ति को अवैध रूप से शराब पिलाते हुए गिरफ्तार किया है। मौके से शराब पीने का सामान भी जब्त किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार,  पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम पलसापाली धरसा के पास एक व्यक्ति लोगों को बैठाकर अवैध रूप से शराब पिला रहा है।

सूचना पर पुलिस के द्वारा मौके पर दबिश दी गई। जहाँ पुलिस को देखकर शराब पीने वाले भाग खड़े हुए। पुलिस ने मौके पर मौजूद व्यक्ति को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम चंद्रकुमार जोल्हे पिता मनमोहन जोल्हे उम्र 50 वर्ष निवासी पलसापाली थाना बलौदा जिला महासमुंद बताया।

आरोपी के पास से दो नग खाली झिल्ली, दो नग डिस्पोजल गिलास एवं दो नग पानी पाउच जिसमें देशी महुआ शराब की गंध आ रही थी बरामद किए गए। मामले में पुलिस ने आरोपी को धारा 36(C) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें