छत्तीसगढ़ आईटीआई प्रवेश 2025-26: आवेदन प्रक्रिया शुरू, जाने प... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ आईटीआई प्रवेश 2025-26: आवेदन प्रक्रिया शुरू, जाने पूरी जानकारी

छत्तीसगढ़ राज्य के युवाओं के लिए खुशखबरी है। राज्य के विभिन्न सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITI) में सत्र 2025-26 व 2025-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट cgiti.admissions.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।


आवेदन तिथि व प्रक्रिया

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 16 जून से आरंभ कर दी गई है। आईटीआई करने के लिए जिले के इच्छुक अभ्यर्थी 25 जून की रात 12 बज के पूर्व तक आवेदन कर सकते हैं।

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन: cgiti.admissions.nic.in पर लॉगिन कर पंजीकरण करें।

शुल्क:

अनुसूचित जाति/जनजाति हेतु: ₹50

अन्य वर्ग हेतु: ₹60

भुगतान माध्यम: इंटरनेट बैंकिंग, एटीएम, डेबिट कार्ड, ग्रिड कार्ड आदि।

पात्रता (Eligibility)

अधिकांश ट्रेड्स में आवेदन के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता: - 10वीं कक्षा उत्तीर्ण (10+2 शिक्षा प्रणाली के अंतर्गत) - कुछ विशेष कोर्सेज के लिए 12वीं विज्ञान विषय से उत्तीर्ण आवश्यक।

छत्तीसगढ़ के आईटीआई संस्थानों में तकनीकी एवं गैर-तकनीकी दोनों प्रकार के ट्रेड उपलब्ध हैं:

सीटें व संस्थान

पूरे राज्य में जिला अनुसार लगभग 100 से अधिक आईटीआई संस्थान हैं। प्रत्येक संस्थान में ट्रेडवार सीटों की संख्या अलग-अलग है।

महत्वपूर्ण लिंक:

आवेदन हेतु वेबसाइट: cgiti.admissions.nic.in

नोट: अभ्यर्थी आवेदन करने से पूर्व विस्तृत दिशा-निर्देश अवश्य पढ़ें एवं सभी दस्तावेज तैयार रखें।




author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें