CG : खेत में पलटा ट्रैक्टर, जीजा-साले की दर्दनाक मौत - CG Sandesh

CG : खेत में पलटा ट्रैक्टर, जीजा-साले की दर्दनाक मौत

जिले के धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसरिंगा घाटी के पास रविवार को हुए दर्दनाक हादसे में जीजा-साले की मौके पर ही मौत हो गई। गिट्टी और सीमेंट से लदी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। हादसे में राजू टोप्पो और संदीप की जान चली गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया है।

जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर चालक परमेश्वर यादव वाहन को घाटी से नीचे उतार रहा था। इसी दौरान उसका नियंत्रण ट्रैक्टर पर से हट गया और ट्रैक्टर सीधे खेत में पलट गया। ट्रॉली के नीचे दबने से राजू और संदीप की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों मृतक रायगढ़ जिले के गणेशपुर गांव के निवासी थे। वे सजवारी चौकी क्षेत्र में सिसरिंगा मजदूरी करने आए थे और रविवार को काम समाप्त कर घर लौट रहे थे।

घटना की सूचना मिलते ही धरमजयगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल फरार चालक की तलाश की जा रही है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें