CG :  डिप्लोमा इंजीनियरिंग में प्रवेश हेतु ऑनलाइन पंजीयन 26 ... - CG Sandesh

CG : डिप्लोमा इंजीनियरिंग में प्रवेश हेतु ऑनलाइन पंजीयन 26 जून से 29 जून तक

प्रदेश के पॉलिटेक्निक संस्थाओं में डिप्लोमा इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में द्वितीय चरण के प्रवेश हेतु ऑनलाइन पंजीयन 26 जून से 29 जून तक किया जाएगा। छात्र-छात्राएं निर्धारित तिधि के भीतर तकनीकी शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट cgdteraipur.cgstate.gov.in पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। पंजीयन के पश्चात् परिणाम की घोषणा 04 जुलाई को शाम 4 बजे की जाएगी। इसके बाद संस्थाओं में प्रवेश की प्रक्रिया 05 जुलाई से 08 जुलाई तक संपन्न की जाएगी।

शासकीय पॉलिटेक्निक मरवाही के प्राचार्य ने जानकारी दी है कि मरवाही पॉलिटेक्निक संस्था में कंप्यूटर साइंस एवं सिविल इंजीनियरिंग डिप्लोमा पाठ्यक्रम संचालित है। इस संस्था में छात्राओं के लिए शिक्षण शुल्क पूर्णतः निःशुल्क है। पंजीकरण के लिए 200 रूपए का शुल्क निर्धारित किया गया है, जिसे ऑनलाइन माध्यम से जमा करना अनिवार्य होगा। पंजीकरण के समय आवश्यक दस्तावेज-पीपीटी स्कोर कार्ड, 10वीं, 12वीं एवं आईटीआई की अंकसूचियां, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), दिव्याग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), स्वतंत्रता सेनानी/भूतपूर्व सैनिक प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) की (स्कैन कॉपी/फोटो सहित साथ रखें)। छात्र-छात्राएं निर्धारित तिथि में आबंटित संस्था में उपस्थित होकर प्रवेश ले सकते है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें