पटेवा : कस्टमर केयर नंबर के जाल में फंसे सोसायटी प्रभारी, खा... - CG Sandesh

पटेवा : कस्टमर केयर नंबर के जाल में फंसे सोसायटी प्रभारी, खाते से उड़ गए 9.60 लाख

साइबर ठगों ने एक और बड़ी ठगी की वारदात को अंजाम दिया है। नेट बैंकिंग चालू कराने के नाम पर एक सोसायटी प्रभारी से करीब 9 लाख 60 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी कर ली गई। पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है और साइबर सेल को भी सूचित किया गया है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम चिरको निवासी डोलनारायण पटेल पिता बलराम पटेल (उम्र 50 वर्ष), जो बनपचरी में सोसायटी प्रभारी के पद पर कार्यरत हैं, ने बताया कि उनका खाता पंजाब नेशनल बैंक में है। उनके खाते में नेट बैंकिंग की सुविधा बंद हो गई थी, जिसे पुनः चालू कराने के लिए उन्होंने 22 जून 2025 को गूगल पर बैंक का कस्टमर केयर नंबर खोजा। इस दौरान एक फर्जी नंबर मिला, जिस पर संपर्क करने पर सामने वाले व्यक्ति ने खुद को बैंक कर्मचारी बताते हुए व्हाट्सएप के माध्यम से एक लिंक भेजा।

पीड़ित डोलनारायण पटेल ने लिंक ओपन कर अपनी जानकारी साझा कर दी। इसके बाद उन्हें बताया गया कि 3-4 घंटे में नेट बैंकिंग चालू हो जाएगा। लेकिन शाम करीब 06:51 बजे उनके मोबाइल पर पैसे कटने के मैसेज आने लगे। जब उन्होंने खाता चेक किया तो उनके बैंक खाते से कुल 9,59,705 रुपये निकाले जा चुके थे।

उन्होंने तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई और पटेवा थाना पहुंचकर मामले की लिखित रिपोर्ट दी। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि जिन मोबाइल नंबरों से संपर्क किया गया था, वे सभी घटना के बाद से बंद हैं।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें