बागबाहरा : मार्केट जाने की बात पर भड़का युवक, महिला व उसके प... - CG Sandesh

बागबाहरा : मार्केट जाने की बात पर भड़का युवक, महिला व उसके पति पर हमला

बागबाहरा के वार्ड नं. 09 अचानकपारा में रविवार की रात एक घरेलू विवाद ने गंभीर रूप ले लिया जब एक युवक ने नशे की हालत में महिला और उसके पति के साथ मारपीट कर दी। घटना के बाद पीड़ित दंपत्ति ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अचानकपारा निवासी कामिनी यादव ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि रविवार शाम 5 बजे रवि जगत उर्फ बिल्लू की बहन आस्था जगत उनके घर आई थी। इसी बात को लेकर रात लगभग 10 बजे रवि जगत, नशे की हालत में उनके घर पहुंचा और कामिनी व उनके पति गंगाराम विभार को गाली-गलौज करने लगा।

गाली देने से मना करने पर आरोपी ने ईंट व धारदार वस्तु से दोनों पर हमला कर दिया। हमले में कामिनी यादव को सिर और कंधे में चोटें आईं, जबकि उनके पति के सिर पर गंभीर चोट लगी है। पीड़िता के अनुसार, घटना को मोहल्ले के कई लोगों ने देखा और बीच-बचाव किया।

मामले की रिपोर्ट शिकायत पर पुलिस ने आरोपी रवि जगत उर्फ बिल्लू पर अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें